जयनगर, मधुबनी।
सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के ‘धोखे’ से आहत भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कार्यालय पर धरना देकर मना रही मना रही विश्वासघात दिवस।
विदित हो कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने एक झटके में एनडीए छोड़कर महागठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया और मंगलवार को इस्तीफा भी दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने 164 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपते हुए नई सरकार बनाया। अब नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच मंत्रिमंडल के फॉर्मूले व मंत्रियों के नामों को लेकर माथापच्ची जारी है।
वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी इसे नीतीश कुमार का धोखा करार दे रही है। इसी के विरोध में भाजपा ने मधुबनी जिले स्थित जयनगर प्रखंड कार्यालय में नई सरकार के खिलाफ विशासघात दिवस मना रही है। इसी क्रम में प्रखंड के ग्रामीण एवं नगर के बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता धरना पर बैठे हैं।
इस दौरान बीजेपी नेताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए और नई सरकार के गठन को लोकतंत्र के खिलाफ कदम बताया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि हमने बिहार में गिरती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल खड़ा किया, जो नीतीश कुमार को नागवार लग गया। मगर हमलोग मुख्यमंत्री के समक्ष ऐसे मुद्दे न उठाएं तो कहां उठाएं। वहीं नगर अध्यक्ष राजकुमार साह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जहां भी सरकार है, वहां कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देती है। उसे काबू में रखती है, लेकिन बिहार में लगातार स्थिति खराब होती जा रही थी और हम इस मुद्दे से मुंह मोड़कर नहीं रह सकते थे। ऐसे में नीतीश कुमार के सामने सवाल उठाना जायज था।
वहीं, भाजपा नेता राजेश गुप्ता ने कहा कि ने कहा कि हमेशा ही हमलोगों ने नीतीश कुमार का साथ दिया। कम संख्या होने के बाद भी लगातार भाजपा ने उनका समर्थन किया और उनके कद को बड़ा किया, लेकिन उन्होंने धोखा दिया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमलोग बिहार के विकास के काम में लगे थे, लेकिन नीतीश कुमार ने हमें अपनी नाराजगी का पता नहीं लगने दिया। अगर नाराजगी थी तो दूर की जा सकती थी, लेकिन वह तो विश्वासघात कर गए। अब हमलोग 2024 का लोकसभा चुनाव एवं 2025 का विधानसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।
इस मौके पर उद्धव कुंवर, अमरेश झा, अरविंद तिवारी, आनंद पूर्वे, अरुण कुशवाहा, किशुनदेव साहनी, पंकज राठौड़, सूरज गुप्ता, रामजी गुप्ता, अरुण कुमार एवं अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
