बेनीपट्टी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखण्ड कार्यालय परिसर बेनीपट्टी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जनादेश से विश्वासघात पर वर्तमान महागठबंधन की सरकार के खिलाफ धरना दिया।
प्रखण्ड कार्यालय बेनीपट्टी में जनादेश से विश्वशघात धरना स्थल से अपने अभिभाषण में श्री विनोद नारायण झा ने बताया कि हमे ऐसा लगता है कि आने वाले समय मे राजद के साथ भी नीतीश कुमार विश्वासघात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांठ की हांडी चूल्हे पर बार बार नहीं चढ़ती नीतीश कुमार को अब जनता जान चुकी है, वो अब ये उनका अंतिम ठगी है।
वहीं बिहार विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को पहले चारा घोटाले में फंसाने का काम नीतीश कुमार ने किया था और आज उनको मरहम लगाने के लिए गये हैं। बहुत दुख हो रहा है ये बातें अपने अभिभाषण में श्री ठाकुर ने कहा।
ज्ञात हो कि जब धरना में श्री घनश्याम ठाकुर और विनोद नारायण झा जैसी हस्ती की संयुक्त उपस्थित के अलावे विमल कुमार झा, विनोद कुमार मिश्र, मोहन मिश्र, सरोज कुमार झा, बब्लू कुमार गुप्ता, डॉ० बागीश कान्त झा, अमरेन्द्र पाण्डे, सुधीर कुमार झा, मदन कर्ण, विवेकानंद झा सहित अन्य कार्यकता भी धरना प्रदर्शन में शामिल थे।