बिस्फी, मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में एक दिवसीय विश्वासघात दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का आयोयन प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में राम सकल यादव के अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक हरि भूषण ठाकुर बचोल ने कहा कि नीतीश कुमार जिस तरह जनादेश का अपमान किया है जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में उनका कभी कोई जनाधार नहीं रहा वे लालू प्रसाद, भाजपा का पैर पकड़ कर मुख्य मंत्री बनते रहे। इस बार वे सोनिया गाधी का पैर पकड़ कर मुख्य मंत्री बने हैं। अब आगे वे कहां जाएंगे वे अब प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। हम विकास में विश्वास करते हैं। अभी जिस तरह प्रदेश में भ्रष्टाचार बढा हुआ है, हम इसके विरोध में सड़क पर उतरेंगे एवं जनता की सेवा करेंगें। इस सम्बन्ध में मैं पहले से ही मुखर रहा हूँ। आगे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया विश्वासघात किया है। विरोध के साथ जनता की आवाज भाजपा करती रहेगी।
कार्यक्रम को राज किशोर बुलेट, बसंत यादव, मुकेश पासवान, मुकेश कुशवाहा, डॉ० रमा शंकर मेहता, कंचन सिंह, बसंत यादव, गोविन्द झा, मनोज यादव, विष्णु देव सहनी ने भी संबोधित किया।