फुलपरास,मधुबनी।
बिहार में जनादेश के साथ विश्वासघात के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेताओं ने फुलपरास प्रखंड कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर शनिवार को मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह यादव के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया। भाजपा नेताओं के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे जहां जमके उनके विरोध में नारा लगाते हुए भड़ास निकाली।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सुंदर यादव एवं उपेंद्र कुमार यादव के साथ दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं धरना स्थल पर शामिल हुए।
मौके पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सुंदर यादव ने कहा कि 2020 में जनता से मिले जनादेश जिसमें जदयू व भाजपा गठबंधन को वोट दिया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान करते हुए बहुत बड़ा छलावा किया और जंगलराज वाले दलों के साथ गठबंधन कर बिहार को जंगल में धकेलने की कोशिश किया जा रहा है।
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुमार यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और बिहार की जनता के साथ धोखा और विश्वासघात करने का काम किया है, और इसी का माकूल जवाब देने के लिए भाजपा समेत बिहार की जनता ने कमर कस लिया है। उक्त कार्यक्रम को लेकर एक आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा महामहिम राज्यपाल को दिया गया।
धरना स्थल पर घूरन यादव, संजय रजक, शिव शंकर ठाकुर, महेंद्र महतो, जितेंद्र यादव, गीता सिंह, सरवन बनैता, राजू यादव, महेंद्र नारायण कुँवर सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।