जयनगर, मधुबनी।
मधुबनी जिले के जयनगर में अन्नपूर्णा महिला मंच और माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के सचिव विकास चंद्रा ने आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया। कार्यलय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य पंडाल निर्माण कर संस्था के सदस्यों के द्वारा झंडोतोलन उपरांत राष्ट्र ध्वज को सलामी देते हुए शहीदों को याद कर श्रधांजलि दी गई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अन्नपूर्णा महिला मंच की सचिव साबित देवी, कामिनी साह, दुर्गा देवी ने कहा कि लगातार निःस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों को हमारी संस्था करते आ रही है, जो आगे भी सभी के सहयोग से निरंतर जारी रहेगा। झंडोत्तोलन के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित लोगो और बच्चों के बीच बुनिया-भुजिया का वितरण कर हर्षोल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इससे पूर्व संस्था के सदस्यों द्वारा शहीद चौक से क्षेत्र में निकली गयी विशाल तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर और आम लोगों के बीच हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा का भी वितरण किया गया। तिरंगा यात्रा क्षेत्र भर्मण कर पुनः कार्यक्रम स्थल शहीद चौक पर सभा मे तब्दील हो गया। इस मौके पर संस्था के मुख्य संयोजक भाई अमित कुमार राउत ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह विशाल तिरंगा यात्रा देश के लिए मर मिटने वाले वीर शहीदों और जवानों वीरांगनाओं को श्रधांजलि है। तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों सहिय अन्य कई सामाजिक संस्थाओ पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों, बड़ी संख्या में महिलाओं युवाओं युवतियों बच्चों आम लोगों ने भाग लिया।
