बेनीपट्टी,मधुबनी।
76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज प्रखण्ड के सभी जगहों पर शान से तिरंगा लहराया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी अशोक मंडल ने आज भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्री लीलाधर उच्च विद्यालय में झंडा फहराया। उच्च विद्यालय के इस मैदान में हजारों की तादाद में प्रखण्ड के सभी जगहों से लोग आये हुए थे, जहाँ झंडा फहराने से पूर्व प्रशासनिक परेड़ के अद्भुत नजारे को जिस किसी ने भी देखा मंत्रमुग्ध हो गया। इस दौरान अपने अभिभाषण में अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी अशोक मंडल ने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन के 75वें वर्ष पूर्ण हुआ है और हम सभी भारतवासी इसे अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। आज इस विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति देख कर मन में सुकून अनुभव कर रहा हूँ। उन्होंने लोगों से अपील भी किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मतदाताओं का प्रमाणीकरण हेतु अपना आधार पहचान पत्र से लिंक कराने में सहयोग करें, साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 24 घण्टे 112 हेल्पलाइन सेवा बेनीपट्टी में भी प्रारम्भ किया गया है। जिसके तहत किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था और विकट परिस्थितियों में 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने से तत्काल आप के पास पुलिस पहुँच जाएगी।
उपस्थित लोगों ने इस मौके पर तिरंगा फहराता देख काफी खुशी का इजहार किया।
प्रखण्ड कार्यालय पर प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी ने झंडा फहराया। हर घर फहराये जा रहे तिरंगे से भारत वाशियों में एक नई ऊर्जा का संचार होता नजर आ रहा है। युवा पीढ़ी अतिउत्साहित होकर अपने वीर योद्धाओं की शहादत को याद कर उन्हें सलामी दे रहे थे। देश की आजादी में वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमे स्वतंत्र भारत में सांस लेने का सुअवसर दिया है। इस सुअवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन, अंचलाधिकारी बेनीपट्टी पल्लवी गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपट्टी अरुण कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक बेनीपट्टी आर के निराला, पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष बेनीपट्टी सीताराम प्रशाद, बीईओ अरविन्द कुमार, राजस्व कर्मचारी पूजा कुमारी, प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी, सहित प्रखण्ड के अन्य पदाधिकारीयों की बड़ी तादाद के साथ साथ जनप्रतिनिधियों और दूर दराज से आये हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे।