जयनगर,मधुबनी।
पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। पूरे देश में 13 से 15 तक हर घर तिरंगा फहरा कर देश प्रेम और अखंड भारत का परिचय दिया है। इसी कड़ी में कर्मेश्वर मानव सेवा संस्थान के द्वारा अपने प्रधान कार्यालय जयनगर के राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण मे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम किया गया। वही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष पंडित चंदेश्वर बाबा ने सलामी देकर झंडोत्तोलन किया, जिसमे संस्था के सभी कार्यकारणी सदस्य एवम् सामान्य सदस्य शामिल हुए। झंडोत्तोलन के उपरांत संस्था के अध्यक्ष ने कहा की आज हम सभी भारतीय काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है। क्योंकि आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जाने के उपलक्ष पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत तीन दिनों तक हर घर तिरंगा फहराया गया। इसमें हमारे संस्था के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया की हमारा देश अखंड भारत है और हमेशा रहेगा क्योंकि यहां वतन के प्रति सभी समुदायों के लोगो में हमदर्दी है। वही उन्होंने अपने संस्था के माध्यम से समाज में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह, समाज कुरीतियां, भ्रष्टाचार मुक्त जैसे मुद्दों को लेकर एक समृद्ध समाज का निर्माण करने का आह्वान किया। मौके पर संस्थापक सह अध्यक्ष पंडित चंदेश्वर बाबा, सचिव झौली यादव, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार, शंभू यादव, सदस्य श्याम यादव, चंदर यादव, विजय यादव, राजलाल यादव, राजेश यादव, दिपेश यादव, आनंद राय, हेमंत कुमार, रामपदार्थ महतो, श्याम महतो, पूनम कुमारी, सीता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।