कलुआही,मधुबनी।
मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के बरदेपुर गांव स्थित बोधबली मंदिर परिसर में आम आदमी पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रविंदर कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं को जन्माष्टमी की शुभकामना दी गई। इसके बाद संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीब एवं नि:सहाय की पार्टी है, यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। जैसे दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम जनता के हित में जो कदम उठाए हैं, उनके उपलब्धि जन-जन तक पहुंचाना है। अगर बिहार में भी आप की सरकार बनी तो जो सुविधा दिल्ली में आम लोगों के लिए है, वह बिहार में भी लागू करेंगे। बैठक को ललित राज यादव, राजू कुमार किशोरी साफी, महेंद्र साह राम लखन साहू सहित कई कई लोगों ने संबोधित किया।