कलुआही,मधुबनी।
मधुबनी जिले में हर तरफ सुखाड़ के मार से किसान परेशान है, क्योंकि वर्षा नग्न के बराबर हुआ है। तो वही दूसरी तरह कलुआही जिला परिषद् सदस्या रेणु कुमारी किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। जहां अपने निजी खर्च से किसान के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए जगह-जगह बांध का निर्माण करा रही है। आपको बता दे की पिछले महीने उन्होंने किसान के खेतों में पटवन के लिए कलुआही गेना फाटक के पास बांध का निर्माण किया था। वही जिप सदस्य रेणु कुमारी ने बताया की मलमल उत्तर पंचायत के राढ़-बलुआ टोल के किसानों के मांग पर कमला नहर पर शनिवार को बांध का निर्माण किया गया है। वही उन्होंने कहा की हम खुद किसानी और खेती से जुड़े है हम किसानों का दर्द जानते है, किसान हमारे अन्नदाता है। इसलिए हमेशा खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के साथ है, उक्त बांध निर्माण से पंचायत के कई गांवों के किसान के खेतों में पानी मिलना शुरू हो गया है। वही अगला लक्ष्य प्रखंड के डोकहर में बांध निर्माण का है। इधर बांध बंध जाने से क्षेत्र के किसानों ने हर्ष व्याप्त कर जिप सदस्या के कार्य का सराहना किया।
इस मौके पर सगमलाल यादव, सरोज यादव, कृष्णदेव यादव, वार्ड सचिव विनोद यादव, हंसलाल यादव, राजेश्वर यादव, रंजित यादव, प्रीतम यादव, सुबोध यादव एवं सीताराम यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।