बिस्फी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के सिंगिया पश्चिमी पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं की जांच तथा लोगों की समस्याएं का निष्पादन वरिय उप समाहर्ता विकास कुमार ने किया। इस दौरान एक कैंप का भी आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिंगिया में किया गया था।
इस मौके पर वरिय उप समाहर्ता विकास कुमार शिविर में पहुंच कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर जायजा लिया। इस मौके पर लोगो से पूछताछ कर उनके समस्याओं से अवगत हुए इस दौरान स्थल निरीक्षण कर नल जल योजनाओं के दयनीय स्थिति देख भड़क गए।
वही इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान वरिय उप समाहर्ता ने बताया कि जनकल्याणकारी योजना के तहत प्रत्येक बुधवार को पंचायत में शिविर लगा कर सभी बिंदुओं पर जांच कर समस्याओं को निष्पादित करना है, जिसके आलोक में आज सिंघिया पश्चिमी पंचायत में जांच की गई। जिसमें नलजल योजना की स्थिति दनीय देखी गई हैं। सड़क,नाला,बृद्धा पेंशन,राशन कार्ड, जॉब कार्ड, पीएम आवास, बिजली सहित समस्याओं को देखी गई हैं। जिसे सम्बंधित विभागीय पदाधिकारी को जल्द निष्पादित करने को आदेश दे दी गई है।
मौके पर वरिय उप समाहर्ता सह वरिय पदाधिकारी विकास कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ श्रीकांत सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी मेराज अकरम, बिस्फी थाना के एएसआई रबिन्द्र चौधरी मुखिया अमरेश कुमार झा सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।