जयनगर,मधुबनी।
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के टीपीसी भवन जयनगर में चाइल्ड लाइन सब सेंटर के द्वारा नव निर्वाचित मुखिया एवं उपमुखिया का प्रशिक्षण कार्यक्रम बाल संरक्षण पर आधारित कार्यक्रम आयोजित की गई।चाइल्ड लाइन सब सेंटर के समन्वयक तारानंद ठाकुर ने बैठक कहा कि बाल व्यापार समाज का घिनौना अपराध है। इससे जुड़े लोगों को चिन्हित कर कानूनी रूप से सजा दिलाने की आवयश्कता है। उन्होंने बाल मजदूरी और बाल विवाह की रोकथाम और उससे पीड़ित बच्चों के लिए भी सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और समाज के लोगों को आगे आने का आह्वान किया। बालश्रम, बाल विवाह, बाल मजदूरी को बिना समाज के लोगों के सहयोग के नहीं रोका जा सकता है। चाइल्ड लाइन के सदस्य सविता देवी ने टाल फ्री नंबर 1098 आमजनों से साझा करते हुए चाइल्ड लाइन द्वारा बाल विवाह से ग्रस्त, बाल मजदूरी से ग्रस्त, स्कूल छोड़ चुके बच्चे समेत किसी भी स्तर के पीड़ित बच्चों के लिए चाइल्ड लाइन सेंटर द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने की अपील की। इस मौके पर पप्पू कुमार पूर्वे ने बाल विवाह, बाल मजदूरी एवं 1098 पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
बैठक में सेंटर के चाइल्ड लाइन सब सेंटर के कोडिनेटर तारानंद ठाकुर, सविता देवी, पप्पू कुमार पूर्वे एव जयनगर अनुमंडल के सभी प्रखंडो के मुखिया एवं उपमुखिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
