खुटौना,मधुबनी।
बीते 1 माह पूर्व मधुबनी जिला सिविल सर्जन मधुबनी के डॉ० सुनील झा के आदेशानुसार खुटौना में चल रहे अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड की छापेमारी कर मामला दर्ज करने के आदेश अब रंग ले चुकी है।
मालूम हो कि सीएस डॉक्टर झा ने खुटौना के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० विजय मोहन केशरी, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार तथा स्थानीय प्रशासन को छापेमारी कर अल्ट्रासाउंड मशीन सीज करने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश प्राप्त होते ही प्रशासन ने बाजार में चल रहे अवैध रूप से कुल 8 अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी करते हुए दरभंगा अल्ट्रासाउंड, आरती अल्ट्रासाउंड, मां भगवती अल्ट्रासाउंड, एस्टर तथा लाइफ केयर मैं छापेमारी कर उनके सभी उपकरण को जप्त कर लिया गया है। शेष सेंटरों पर उपकरण नहीं मिल पाया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिला से गठित धावा दल भी समय-समय पर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड एवं पैथ लैब की जांच भी की थी। इधर पुलिस ने बिना निबंधन व मानक के विरुद्ध संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों पर पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
