बेनीपट्टी,मधुबनी।
प्रशासन आप के द्वार कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड अंतर्गत शाहपुर पंचायत के पंचायत भवन शाहपुर में 24 अगस्त 2022 बुधवार को निरीक्षण सह शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से शाहपुर पंचायत में सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का पदाधिकारीयों द्वारा निरीक्षण किया गया। लोक सेवा सम्बंधी प्राप्त समस्या मूलक आवेदनों की सुनवाई और उसका ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जहाँ मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, राशनकार्ड,आंगनबाड़ी, नलजल योजना सहित कई अन्य मुद्दे छाये रहे,लोगों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी अशोक मंडल व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन ने प्राप्त आवेदन के आलोक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आवास सहायक दीनानाथ चौधरी, तकनीकी सहायक वर्तिका सिंह के साथ स्थल निरीक्षण किया और कई मामले को ऑन स्पॉट निष्पादित कर दिया। जाँच के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के कुल चार लाभुकों का स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें से 2 लाभुकों ने काम पूर्ण कर लिया था और दो लाभुकों का प्राप्त राशि के अनुसार काम हो गया था, जिन्हें अगली किश्त के भुगतान हेतु आवास पर्यवेक्षक रवि कुमार और आवास सहायक दीनानाथ चौधरी को निर्देशित कर दिया गया है। नलजल योजना की जाँच शाहपुर पंचायत के वार्ड 01 में एसडीओ अशोक मण्डल व बीडीओ बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन ने किया। जहाँ नल जल की स्थिति काफी खराब पाकर एसडीओ बेनीपट्टी ने पीएचडी के सम्बंधित कर्मचारी को फटकार लगाते हुए 2 दिनों के भीतर पंचायत के सम्पूर्ण जगहों पर लाभुकों को सुध्य पेयजल मुहैया कराने का निर्देश दिया। जहाँ स्थानीय लोगों ने बताया कि साहब कभी पानी मिलता है और कभी नहीं मिलता है और जगह जगह पाइप भी खराब है, जिसपे पीएचईडी के तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस सम्बंध में एसडीओ बेनीपट्टी अशोक मंडल और बीडीओ बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत जल्द पंचायत के सम्पूर्ण वार्डों में नलजल के माध्यम से लाभुकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने हेतु प्रखण्ड प्रशासन काफी गम्भीर है और इस ओर काम भी प्रगति पर है। पंचायत में पदाधिकारीयों द्वारा निरीक्षण होता देख लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रहा था।इस निरीक्षण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के तरफ से कैम्प लगाकर लोगों को वेक्सीनेसन की सुविधा भी दी गई, जिसमें करीब 10 से अधिक लोगों ने कोरोना से बचाव हेतु टिका लगवाया। जिसमें डॉ० मंजर आलम, बीसीएम सतेन्द्र कुमार, एएनएम पूनम कुमारी, आशा फैसिलेटर बेबी कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग की एक 6 सदस्यीय टीम ने भाग लिया, जहाँ शिविर के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य जाँच कर उचित दवा भी मुफ्त दिया गया।
इस दौरान प्रखण्ड स्तरीय सभी पदाधिकारी अपने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के स्थलीय जाँच में मुस्तैद रहे। इस शिविर में खास तौर पर मनरेगा योजना से सम्बंधित अधिक मामले चर्चा का विषय बना रहा, जिसमें काफी घोर अनियमिता मनरेगा पीओ जितेन्द्र कुमार कर द्वारा किये जाने की शिकायत लोगों ने उपस्थित पदाधिकारीयों से किया। जहाँ बेनीपट्टी से एमएलसी अम्बिका गुलाब यादव के प्रतिनिधि ललित सिंह ने बताया कि हमने कई बार पीओ साहब को हरिजन दलान से मटकोरवा तक बांध निर्माण करने के लिये कहा ताकि महादलित टोल को जलजमाव से लोगों को मुक्त रखा जा सके, लेकिन साहब हर बार इसे अनदेखा कर दिया। इस मामले पर सुनवाई करते हुए एसडीओ बेनीपट्टी अशोक मंडल ने शिविर में मौजूद मनरेगा पीओ बेनीपट्टी जितेन्द्र कुमार को तुरंत इस मामले को निष्पादित करते हुए इसका रिपोर्ट अनुमंडल कार्यालय में सौंपने को कहा, साथ ही श्री सिंह ने कहा कि एसडीओ साहब ने हमारे आवेदन पर सुनवाई करते हुए खेल मैदान के जीणोद्धार का भी आदेश दिया है और हमें काफी खुशी है कि प्रशासन आप के द्वार कार्यक्रम में लोगों के फरियाद पर तोरित कारवाई किया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी बेनीपट्टी, अरविन्द कुमार,मनरेगा पीओ जितेन्द्र कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी वष्णुधरा प्रियदर्शनी,बीसीओ महेश कुमार गुप्ता,मुखिया मंजू देवी,किसान सलाहकार पप्पू कुमार सिंह,समाज सेवी कमल बैठा,जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह,पंचायत सेवक प्रमोद कुमार राय, दीपक कुमार झा मंटु, प्रखण्ड वार्ड महासंघ के अध्यक्ष कौशल झा,कचहरी सचिव राजीव रंजन सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौजूद थे।
