बेनीपट्टी,मधुबनी।
नवनिर्वाचित मुखिया और उपमुखिया का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मेघदूतम सभा कक्ष बेनीपट्टी में किया गया। इस तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में जिला से आये हुए बीपीआरओ अमित अक्षय मिश्रा, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र मधुबनी के नोडल सुधांशू शेखर झा एवं चंद्रदेव सागर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम सभी जनप्रतिनिधियों का अभिवादन करते हुए कार्यशाला आरंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को 73वें संविधान संशोधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें ग्राम पंचायत के योजनाओं के सफल संचालन हेतू विस्तृत जानकारी के साथ-साथ ग्राम पंचायत के अधिकार और कर्तव्यों पर भी चर्चा किया गया।प्रशिक्षण कार्यशाला के शुरुआत में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन ने बताया कि यह प्रशिक्षण पंचायती राज एक्ट के तहत ग्राम पंचायत के माननीय मुखिया उपमुखिया को जो पदेन अधिकार दिये गए हैं, और जिस कर्तव्यों की अपेक्षा उनसे की गई है। उस पर विचार विमर्श करने के साथ साथ पंचायती राज के त,हत जो विभिन्न योजनायें चल रही है उन योजनाओं को किस तरह से क्रियान्वित किया जाना है। किन प्रक्रियायों का अनुपालन करके विकास की नई पटकथा लिखनी है। इन सभी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाना है, जिससे हमें यकीन है कि इस प्रशिक्षण से सभी जनप्रतिनिधियों को लाभ मिलेगा और प्रखण्ड के सभी पंचायतों में विकास को नया आयाम मिलेगा और सभी जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद नई ऊर्जा के साथ अपने अपने पंचायत को सुदृढय बनाने में कामयाब होंगे।इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से भी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करते हुए जनप्रतिनिधियों के कर्तब्यों और अधिकार के साथ साथ योजनाओं के संचालन पर रोशनी डाली गई और किसी एक मॉडल गाँव को प्रोजेक्टर पर दिखाया गया, ताकि इसी प्रकार से प्रशिक्षण लेकर जनप्रतिनिधि अपने अपने पंचायतों का सर्वांगीण विकास कर सके।
इस अवसर पर मुखिया संघ बेनीपट्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष विनय झा, ब्रह्मपुरा पंचायत के मुखिया शैलेन्द्र झा, मो० जिलानी, राम संजीवन यादव, बेतौना पंचायत की मुखिया लीला देवी, साबिया खातून, मंजू देवी, साबरा खातून, रिझन ठाकुर, आलम अंसारी, राजेन्द्र मिश्र, अंशु देवी, सुजीत कामत, जुली झा, गौतम कुमार साह, मो० जुल्फेकार सहित काफी तादाद में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
