खुटौना,मधुबनी।
मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के क्षेत्र संख्या 38 के जिला परिषद चंद्र भूषण कुमार साह द्वारा बीते कुछ दिन पहले अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य पर सिविल सर्जन मधुबनी को स्वास्थ्य बेहतर के लिए आवेदन दिए थे, जिसमें प्रखंड के अंतर्गत बहुत सारे अवैध नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड एवं जांच घर को जांच कर अवैध रूप से पाया जाए, तो उसे बंद कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि हमारे प्रखंड में लिंगानुपात तेजी से फैल रही है। जिसके कारण हमारे प्रखंड में हैं लड़कियों की संख्या बहुत कम हो गई। लगता है कि आने वाले समय में इसी तरह कर चलता रहे तो हमारे समाज को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यह बहुत बड़ी अपराध है वैसे संस्था को कानूनी कार्रवाई कर जल्द सील कर दिया। श्री भूषण ने यह भी कहा सरकार के द्वारा दिए गए सभी लाभ को निश्चित रूप से ले। यदि किसी तरह की कठिनाई होती है, तो निश्चित रूप से हमसे संपर्क करें, हम इसमें खरा उतरेंगे।
