मधुबनी।
बहुजन समाज पार्टी के द्बारा मधुबनी रेलवे स्टेशन से न्याय यात्रा निकाली गई, जिसमें दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे और जमकर नारा लगाया। न्याय यात्रा का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष घुरन सदाय ने किया। न्याय यात्रा स्टेशन से चलकर मधुबनी समाहरणालय के पास स्थित में डॉ० बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष घुरन सदाय ने कहा कि राजस्थान के गहलौर में पानी के मटका में एक दलित छात्र इन्दू मेघवाल के द्वारा पानी पी लेने के कारण शिक्षक द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई तथा हत्या कर राजनितिक मिलिभगत से घटना को रफा-दफा करने की पूरी साजिश रची गई। इस घटना से संपूर्ण दलित समाज आहत में है। जब तक हत्यारा शिक्षक के विरूद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक पार्टी अनवरत आन्दोलन करेगी। श्री सदाय ने कहा कि बिहार में गरीवों के साथ वादा खिलाफी हो रही हैं। सरकार द्वारा भूमिहीनों को तीन डिसमल जमीन देने की वादा करके जमीन देने से कतरा रहे है। अपराध चरम पर है।
जिला प्रभारी मणिलाल साह ने कहा कि गुजरात में विलकीश वानों के साथ सामूहिक बलात्कार विभिन्न जॉच एजेंसियों ने सत्य पाया और वैसे अपराधी को मोदी सरकार के इशारे पर बरी कर दी गई तथा गरीबों के साथ अन्याय की गई। हम इसका निन्दा करते है। कार्यक्रम के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुतले का दहन किया गया।
