जयनगर, मधुबनी।
मधुबनी जिला के जयनगर थाना पुलिस के द्वारा अभियान के तहत बड़ी मात्रा में शराब और दो बाईक के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। जयनगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस पदाधिकारी वीपीन कुमार सिंह समेत पुलिस बल के द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कोरहिया गुमटी के समीप छापेमारी कर दो बाईक पर लदे बड़ी मात्रा में शराब की खेप के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। बरामद दो पहिया वाहनों पर लदे जब्त शराब में कुल 135 लीटर नेपाली देशी शराब समेत शराब ढुलाई में उपयोग होने वाले वाहनों को जब्त किया। जब्त शराब वाहन और शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर आगे की करवाई हेतू थाना लाया गया। बाईक शराब के साथ गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र कोरहिया परसाही निवासी राम बाबू साह उर्फ बहादुर पूर्वे का पुत्र लव कुमार साह एवं कुश कुमार पूर्वे बताया जाता है। मामला दर्ज कर आगे की करवाई हेतू आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अभियान के तहत करवाई और छापेमारी जारी रहेगी।
