बेनीपट्टी,मधुबनी।
नवनिर्वाचित मुखिया और उपमुखिया का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यशाला आज अंतिम दिन जिले के बेनीपट्टी में स्थानीय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण सत्र के दौरान आज अंतिम दिन सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। प्रशिक्षण प्राप्त कर जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से काफी लाभ मिला। हमलोगों को ट्रेनर द्वारा बताया गया कि अपने अपने पंचायतों में विकास योजना को धरातल पर कैसे उतारना है, साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर हम सभी जनप्रतिनिधियों को अपने अधिकार और कर्तब्यों की सम्पूर्ण जानकारी मिली, जो हम जनप्रतिनिधियों को पूर्व में इसकी आंशिक जानकारी नहीं थी।
कार्यशाला के दौरान प्रखण्ड कर्मी द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की रूप रेखा सहित उसके निर्गत किये जाने की प्रक्रिया पर विस्तार से उपस्थित जनप्रतिनिधियों को जानकारी मुहैया कराया गया, ताकि क्षेत्र में लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो सके। प्रशिक्षण कार्यशाला के अंत में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन ने बताया कि आप सब इस प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए अपने अपने पंचायतों में सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने में प्रखण्ड प्रसाशन का निरन्तर सहयोग करेंगे। इस बात की हमे पूर्ण आशा और दृढ़य विश्वास है मैं सरकार का नुमाइंदा होने के नाते आप की विकासात्मक योजनाओं को संचालित कराने में हमेशा गति प्रदान करने का काम करता रहूँगा। इस अवसर पर बेनीपट्टी प्रखण्ड से मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष विनय झा, राम संजीवन यादव, मो० जिलानी, लीला देवी मुखिया बेतौना, रिझन ठाकुर मुखिया सलहा, शैलेन्द्र झा, साबिया खातून मुखिया बिशनपुर, मो० जुल्फेकार, निशु देवी, मंजू देवी करहरा, सुजीत कामत, मंजु देवी शाहपुर, जुली झा, कमलदेव पासवान, मो० अख्तर सहित प्रखंड अधीन अन्य मुखिया उपमुखिया भी मौजूद थे।
