खुटौना, मधुबनी।
एसएसबी 18वीं बटालियन राजनगर के अधीनस्थ लौकहा कैंप के जवानों ने एक पिकअप वैन पर ले जा रहे लाखों रुपए की नेपाली कॉस्मेटिक सामान को जप्त किया है। असिस्टेंट कमांडेंट दयाल जी से बात करने पर बताया की पूर्व सूचना के आधार पर एक पिकअप वैन से नेपाली समान तस्करी के जरिए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है, लिहाजा वे जवानों की दो टुकड़ों में बांटकर एक टुकड़ी खुटौना ललमनिया तथा दूसरी टुकड़ी को ललमनिया से खुटौना रोड में लगाया गया। बताया कि सुबह तकरीबन छह बजकर पचास बजे नेपाल की ओर से एक एक पिकअप वैन को आते देख उन्हें आगे जाने दिया और दूसरी टुकड़ी को खबर कर दी।
बता दें कि दोनों ओर से दोनों टुकड़िया उनके आगे पीछे चलती रही और वीरपुर गांव के पास ही इन्हें दबोचा। जानकारी के अनुसार गाड़ी को चुराकर एसएसबी कैंप लौकहा लाया गया, जहां तलाशी के दौरान फेयर एंड लवली, क्लिनिक प्लस तथा सनसिल्क शैंपू, फोन स्क्रीन पेप्सोडेंट तथा वैसलीन मोशचराइजर समेत टूथ ब्रश के 114 कार्टून नेपाली कॉस्मेटिक सामान बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ की गई, जिसमें वह अपनी स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि वे इस गाड़ी के चालक और उप चालक हैं। साथ ही विवेक ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं, और वह सामान पहुंचाने लौट आए थे कि इतने में गाड़ी मालिक सुबोध कुमार, जो मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं, उन्होंने खबर की की बीरपुर गांव में जाओ और कुछ सामान लोड कर लो। तत्पश्चात वे सामान लोड कर खुटौना होते हुए मुजफ्फरपुर की ओर चले। एसएसबी द्वारा पूछताछ में एक ने अपना नाम बंटी कुमार तथा दूसरा श्रवण कुमार जो पटना जिला के पटना का रहने वाला बताया है, जिन्हें अग्रेतर करवाई हेतु एसएसबी ने लौकहा कस्टम को सौंप दिया है।
