खुटौना, मधुबनी।
मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के सिकटियाही पंचायत के छर्रापट्टी चौक स्थित पंचायत सरकार भवन में रविवार को सम्राट अशोक रक्त सेवा समूह झंझारपुर के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाचार संप्रेषण तक 17 व्यक्तियों ने अपना अपना रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके थे। शिविर में आए प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी रक्त केंद्र सदर अस्पताल मधुबनी के डॉ० विनोद कुमार झा, जदयू जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरविंद कुमार महतो, डॉ० रामोदगार महतो, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कृष्णदेव महतो, मुखिया प्रदीप कुमार तथा चंद्रभूषण कामत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत इसका उद्घाटन किया। पूछने नहीं पर डॉक्टर झा ने बताया कि जितने भी रक्तदाता हैं, उन लोगों का ऑनलाइन कार्ड आएगा। जिससे भविष्य में यदि उनको रक्त की जरूरत होगी, तो उन्हें सरकारी अस्पताल से नि:शुल्क रक्त देने की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने आगे बताया कि कलेक्ट किए गए रक्त को आईसवर्ग में रखकर मधुबनी ले जाया जाएगा, जहां उसकी उचित तापक्रम पर स्टोरेज में संरक्षित कर जरूरतमंदों को सेवा प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर महेंद्र महतो, गंगा कुमार, राजा और महतो तथा योगेंद्र मंडल समेत दर्जनों लोग शिविर में उपस्थित थे।
