बेनीपट्टी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बेतौना के कछरा गोट टोले के मुख्य सड़क पर जल जमाव होने से लोग काफी परेशान हैं। काफी दिनों से स्थानीय लोगों में जल जमाव होने से नाराजगी है। लोगों को इस बात का काफी दुख है की बनकट्टा से उच्चैठ जाने वाली मुख्य सड़क जहां हल्की सी बारिश होने से महीनों जल जमाव रहता है। और तो और उच्चैथ सिद्ध पीठ जाने वाले दर्शनार्थी भी प्रति दिन इस समस्या को झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिन दर्शन करने जा रहे लोग जल जमाव के कारण बारिश के गंदे पानी में गिर गए हैं, और जिस कारण उन्हें दर्शन करने से भी वंचित होना परा। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले इस पानी के निकासी के लिए सड़क पर बमपुलिया था, जिसे कुछ लोगों द्वारा जबरन बन्द कर देने के कारण जल जमाव होने लगा है, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था। इस सम्बंध में ग्रामीण मो० सादिक हुसैन, हनुमान प्रसाद यादव, मो० अबरारूल हक, मो० साजिद हुसैन, मो० सलाउद्दीन, मो० अली रेजा, मोनिंदर कुमार यादव ने बताया कि अगर जल्दी इसका स्थाई निदान नहीं हुआ, तो महामारी फैलने का भी भय लोगों में बनता जा रहा है।
