खजौली,मधुबनी।
रविवार को जिले के खजौली बाजार में आगामी पर्व-त्यौहार के लिए खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ के कारण मुख्य सड़क दिन भर अस्त व्यवस्त रहा।
आलम यह है कि खजौली-कलुआही मुख्य सड़क के किनारे खजौली बाजार में मंगती साप्ताहिक हटिया के कारण लोगों को उस सड़क से गुजरने में घन्टो जाम में फसकर बूंदा-बूंदी बारिश के बीच सड़क से गुजरने बाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा था। हलाकि जाम हटाने के लिए स्थानीय प्रसाशन को काफी मश्क्कत का सामना करना पर रहा था। जानकारी हो कि एक तरफ आगामी पर्व त्यौहार की सामग्री खरीदारी को लेकर जहां स्थानीय बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है, वही दूसरी और बाजार में 6 दिवसीय मेला के साथ भव्य पूजा पंडाल में गणेश सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा की पूजा अर्चना किया जाता है। वही मेला में विभिन्न प्रकार के खेल व मनोरंजन की सामाग्री के साथ दर्जनों छोटी बड़ी वाहन की आवाजाही बढ़ चुका है। लेकिन स्थानीय प्रशाशन के द्वारा बाजार में बढ़ती भीड़ पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नही उठाने के कारण लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार में जाम से निजात के लिए खजौली बाजार के मुख्य चौराहा मंगती चौक और अंबडेकर चौक के पास पूरे गणेश पूजनोत्सव तक बांस-बल्ला लगाकर बाजार में बड़ी वाहन के प्रवेश पर रोक लगाना होगा। वही उन लोगों ने बताया कि छोटी बड़ी वाहन को बाजार में प्रवेश के लिए मनियरवा या दतुआर होते हुए प्रवेश करबाने से जाम से लोगों की छुटकारा मिलेगी।
