बेनीपट्टी,मधुबनी।
इस बार अल्प वर्षा होने के कारण किसानो की नजर जब अपने फसलों पर जाती है, तो किसान अपना माथा ठोक कर वापस घर लौट आते हैं। अपने ऊपर आने वाली सुखार की समस्या से चिंतित होकर अपने बच्चों के चेहरों पर नजर फेरने से घबरा जाते हैं कि अगर यही हाल रहा तो किसान अपने परिवार को दो वक्त की रोटी तक नहीं दे पायेंगे।
इस बाबत बेनीपट्टी मुखिया महासंघ ने सुखार की समस्या को देखते हुए सर्व सहमति से निर्णय लेते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन और अंचलाधिकारी बेनीपट्टी पल्लवी गुप्ता से सम्पूर्ण बेनीपट्टी क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। इस बाबत मुखिया महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन से मिलकर लिखित मांग पत्र भी सौंपा है, जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि इस बार सम्पूर्ण बेनीपट्टी क्षेत्र में अल्प वर्षा होने के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है जिस कारण सुखार जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और जिसके चलते किसान मजदूरों की स्थिति दयनीय हो गई है। मुखिया महासंघ ने सम्पूर्ण बेनीपट्टी क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने का मांग किया है, ताकि किसानों को सुखार राहत सरकार के तरफ से मिल सके, जिससे किसानों के ऊपर सुखार का प्रभाव नहीं पड़े,और किसानों के घर परिवार का जीवन यापन सही ढंग से हो सके। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन ने मुखिया महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त कराया है कि इस सम्बंध में मांग पत्र का हवाला देते हुए बेनीपट्टी क्षेत्र को सुखाग्रस्त घोषित करने के लिए जल्द ही जिला कार्यालय को भेज दिया जायेगा।
