खुटौना,मधुबनी।
मधुबनी जिले के लौकहा थाना कांड संख्या 218 के प्रकृति से संबंधित पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
बता दें कि विगत कुछ दिन पहले लौकहा के भूपेन चंद्र सेन के यहां भीषण डकैती हुई थी, जिसमें 15-20 की संख्या में डकैतों ने हथियार के बल पर डकैती का अंजाम दिया था। जिसमें भारी मात्रा में लूटपाट मजा आ गया था।
मालूम हो कि डकैती के दौरान पुलिस को खबर भी हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू की गई थी, लेकिन बम के धमाके से निकली धुएं का फायदा उठाते हुए सभी डकैत फरार हो गए थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो डकैतों को नेपाल बॉर्डर से पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है और तीसरा इस घटना का मास्टरमाइंड उमेश साह उर्फ उमेश कुमार साह को पुलिस ने सुपौल जिला के मरौना थाना क्षेत्र के रसुवार गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गिरफ्तार डकैत को लौकहा, खुटौना, झंझारपुर तथा सकरी थाना में डकैती, हत्या तथा लूटपाट समेत विभिन्न कांडों में नामजद है। पूछने पर थानाअधक्ष संतोष कुमार मंडल ने कहा कि इस कांड में अभी और गिरफ्तारी बाकी है, बाकी बचे डकैतों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
