जयनगर, मधुबनी।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लोकल कमिटी जयनगर की बैठक निर्धारित समय से कॉमरेड शिव कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रारंभ की गई पर्यवेक्षक कॉमरेड रामजी यादव की उपस्थिति में समपन्न की गई।
बैठक में पार्टी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह, शिव कुमार यादव, उर्मिला देवी, सुकेन्द्र प्रसाद, पवन यादव, रत्नेश्वर प्रसाद, के अलावे आमंत्रित सदस्य एआईएलयू के मुकेश कुमार, आतिश कुमार यादव, कन्हैया चौधरी उपस्थित हुए।
इस मौके पर पार्टी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह ने बताया कि जो साथी बैठक से लगातार अनुपस्थित रहते हैं, उन्हे साफ कह दिया गया है कि उनके लिए पार्टी के लोकल कमिटी में कोई स्थान नहीं होगा। वे अपने में सुधार लाए मात्र नाम के लिए लोकल कमिटी का सदस्य होना जरूरी नहीं है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी जन सगठनों को मजबूत करते हुए जयनगर के अन्दर किसानों को हो रही यूरिया खाद की किलत, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका चयन प्रक्रिया में छुटे हुए केन्द्र 177, 186 पर चयन प्रक्रिया हेतु आवश्यक पहल करने एवं 172 पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका द्वारा विभाग के पत्रांक 990 दिनांक 05/04/2016 को उक्त केन्द्र पर सेविका के लिए आरक्षण कोटि के अनुसार अतिपिछड़ा वर्ग था, जिस आलोक में 08 अभ्यर्थियों से आवेदन लिया गया पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जयनगर एवं महिला पर्यवेक्षिका के मिलीभगत से उक्त केन्द्र पर बाद में पिछड़ा वर्ग कर दिया गया, जो नियम संगत प्रतीक नहीं हैं। जिसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मधुबनी एवं निदेशालय को पार्टी द्वारा लिखित शिकायत करने, जयनगर प्रखंड के अन्दर पंचायत सेवकों द्वारा विभिन प्रमाण पत्र के सत्यापन में अवैध उगाही पर रोक लगाने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज करने, जयनगर अंचल कार्यालय में विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत के नाम पर अवैध उगाही करने को लेकर अंचल अधिकारी को लिखित शिकायत करने, मनरेगा योजना में व्यापक स्तर पर हो रहे लूट खसोट को लेकर लिखित शिकायत करने पर सहमति बनी।
