बिस्फी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखण्ड क्षेत्र में लचर विद्युत व्यवस्था से उपभोक्ता काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रह हैं। लगातार घंटों बिजली नहीं रहने से गर्मी में उपभोक्ता काफी परेशान हैं। विद्युत नहीं रहने और लो वोल्टेज को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बिस्फी विद्युत कार्यालय का बीते रात घेराव किया। कार्यरत कर्मी को बाहर निकालकर पॉवर स्टेशन में ताला जड़ कनीय अभियंता के खिलाफ आक्रोश फुट पड़ा, जहां लोगो द्वारा जेई को तलाशा जा रहा था वही जम जेई के मनमानी के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की गई।
इस बाबत नाराज ग्रामीण राकेश कुमार यादव, बिस्फी सरपंच राजू ठाकुर, विष्णुदेव यादव, राहुल कुमार,संतोष साह, राम देव साह आदि का कहना था कि विद्युत उप केन्द्र रहने के बाबजूद स्थानीय लोगों को लगातार बिजली नहीं रहने की समस्या से जूंझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग बिजली नहीं रहने से रात भर जगे रहत है। स्थानीय जेई अपने कार्यालय में नहीं रहते हैं एवं फोन करने पर भी फोन को रिसीव नहीं किया जाता है। वही ग्रामीणों द्वारा डीएम से भी शिकायत की गई हैं।
वही जेई पंकज कुमार से उसका पक्ष जानने का प्रयास विफल रहा
