• प्रभारी बीएओ प्राणनाथ सिंह के पहल पर हुआ उर्वरक का वितरण शुरू
• किसानों ने डीएसपी के वाहन को घेर किया प्रदर्शन
मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के साहरघाट बाजार में यूरिया खाद का वितरण दुकानदार द्वारा बंद किए जाने के बाद किसान आक्रोशित हो उठे और एनएच 227 जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान एनएच से गुजर रहे बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह के वाहन को भी घेर कर नारेबाजी करने लगे। वही एसडीपीओ ने वाहन से उतर कर किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों के पहल पर एसडीपीओ के वाहन को जाने दिया। किसानों का आरोप है कि आज दो दिन से हमलोग धूप में खड़े रहकर खाद लेने के लिए परेशान हुए है, और आज सुबह दुकानदार दुकान बंद करके गायब है। खाद के अनुपलब्धता के वजह से हमारा फसल बर्बाद हो रहा है। इसलिए अजीज आकर हमलोग सड़क जाम कर प्रदर्शन को विवश है। जाम के करीब दो घंटे बाद प्रभारी बीएओ प्राणनाथ सिंह पहुंचकर किसानों से वार्ता कर सड़क जाम को खुलवाया तथा खाद का वितरण शुरू कराया। वही कई किसानों ने खाद की कालाबजारी नेपाल में किए जाने का भी आरोप लगाया है।
इस संबंध में बीएओ श्री सिंह ने कहा कि उर्वरक उपलब्ध है। अचानक आए बारिश के कारण किसानों की भीड़ के कारण यह परेशानी उत्पन्न हुई है। हम प्रयासरत है कि सभी किसान को खाद उपलब्ध हो सके। वितरण शुरू करवा दिया गया है। बरहाल जो भी हो खामियाजा किसान को ही भुगतना पड़ता है, अब देखना होगा की विभागीय अधिकारी कितनी तत्परता के साथ इन किसानों को खाद मुहैया कराते है।
मौके पर किसान मनोज पासवान, श्याम राउत, सुनील मंडल, फत्ते मोहमद, प्रीति देवी, महरी देवी, सोनधारी देवी, सैफूल खातून, हमीदा खातून, नथुनी महतो, रामप्रकाश मुखिया, वीरेंद्र कुमार यादव, राममिलन कुमार, समारा खातून, योगी साफी, लड्डू साहू, बालेश्वर राय, नागेंद्र राय सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
