बिस्फी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर गणेश पूजा धूमधाम से मनाई जा रही हैं। इस मौके पर करोना काल के बाद काफी हर्षोल्लास के साथ लोग गणेश पर्व मना रहे हैं। इस दौरान प्रखण्ड क्षेत्र के सदुल्लाहपुर पंचायत के नया घाट दुधैल गांव में एवं गौटोली से होते हुए कमला नदी में 251 कुँवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष परमेश्वर साह ने बताया कि हर वर्ष गणेश चतुर्थी पूजा कमिटी के द्वारा मनाई जाती हैं, जिसमे कुँवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसके बाद संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाना हैं।
इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख रीता देवी, जाप के प्रदेश सचिव मदन यादव, पंचायत के मुखिया अभिनाश पासवान, पूर्व मुखिया घनश्याम ठाकुर, सरपंच गोबिंद यादव, पंचायत समिति सदस्य राकेश दास, लालू यादव, संजीत दास के द्वारा कुँवारी कन्याओं को कलश दी गई।
इस मौके पर प्रमुख रीता देवी अनेको स्थल पर पहुंच कलश यात्रा में भाग लिया।
