बिस्फी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बिस्फी के कनीय अभियंता पंकज कुमार के वेतन पर डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने रोक लगा दी है। मधुबनी जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने यह कार्रवाई स्थानीय पत्रकारों तथा स्थानीय ग्रामीणों सिंगिया पूर्वी में विद्युत आपूर्ति के लचर व्यवस्था की शिकायत के बाद की है।
मालूम हो कि बीते 17 अगस्त को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सिंगिया पूर्वी पंचायत में आयोजित विशेष कैंप के तहत जनप्रतिनिधि के साथ कई ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति में गड़बड़ी को लेकर डीएम से शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत थी कि पूरे पंचायत में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था काफी लचर है। जहां-तहां तार झुका हुआ है। फलतः पावर कट हो जाना और लो वोल्टेज की समस्या बराबर बनी रहती। खासकर तेज हवा में बार बार तार टूटकर नीचे गिर जाता है। फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं किया जाता है। ग्रामीणों ने इन समस्याओं से निजात पाने को लेकर कैंप में पंहुचे डीएम अरविंद कुमार वर्मा से शिकायतें की, जहां पत्रकारों ने डीएम से इस बाबत में बातचीत किया। डीएम श्री वर्मा ने प्राप्त शिकायत के आधार पर स्थलीय स्थलीय जांच की। जांच के क्रम में डीएम ने ग्रामीणों का कथन सत्य पाया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ करने का आदेश देते हुए कनीय अभियंता पंकज कुमार के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है।
वही डीएम के क्रियाकलापों को लोगो द्वारा काफी सराहा जा रहा हैं।
