बेनीपट्टी,मधुबनी।
“प्रशासन आप के द्वार” कार्यक्रम के तहत मधुबनी जिले के प्रखण्ड अंतर्गत त्योंथ पंचायत के पंचायत भवन त्योंथ में आज निरीक्षण सह शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के माध्य से त्योंथ पंचायत में सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का पदाधिकारीयों द्वारा निरीक्षण किया गया। लोक सेवा सम्बंधी प्राप्त समस्या मूलक आवेदनों की सुनवाई और उसका ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जहाँ मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, राशनकार्ड, आंगनबाड़ी, बिजली, नलजल योजना सहित कई अन्य मुद्दे छाये रहे।
लोगों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी अशोक मंडल व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन ने प्राप्त आवेदनों के आलोक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आवास सहायक राज कुमार निराला, आवास पर्वेक्षक रवि कुमार, तकनीकी सहायक प्रीति कुमारी के साथ स्थल निरीक्षण किया और कई मामले को ऑन स्पॉट निष्पादित कर दिया।
जाँच के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के कुल चार लाभुकों का स्थल निरीक्षण वार्ड 9 में किया गया, जिसमें तीन लाभुकों पुतुल देवी, मल्लिक यादव, रोहित यादव ने आवास निर्माण पूर्ण कर लिया था और एक अन्य आवास योजना के लाभुक का प्राप्त राशि के अनुसार आवास निर्माण का काम हो गया था, जिन्हें अगली किश्त के भुगतान हेतु आवास पर्यवेक्षक रवि कुमार और आवास सहायक राज कुमार निराला को निर्देशित कर दिया गया है।
वहीं, नलजल योजना की जाँच त्योंथ पंचायत के वार्ड 9 में एसडीओ अशोक मण्डल व बीडीओ बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन ने किया, जहाँ नल जल की स्थिति काफी खराब पाकर एसडीओ बेनीपट्टी अशोक मंडल ने काफी नाराजगी जताई और नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य व अनुरक्षक से पानी चालू करने को कहा गया। पर जब पानी चालू किया गया, तो पानी टँकी से ठीक पश्चिम थोड़ी ही दूरी पर प्राथमिक विद्यालय के समीप झरना नुमा पानी का फौवारा निकलने लगा, जिसे देखते ही एसडीओ ने कहा कि जल्द से जल्द पाइप की मरम्मत करवाते हुए लाभुकों को सुध्य पेयजल मुहैया कराया जाय और इसका विस्तृत रिपोर्ट दो दिनों के भीतर अनुमंडल कार्यालय को सौंपने का निर्देश भी दिया।
इस मौके पर लोगों के सवाल का जवाब देते हुए एसडीओ बेनीपट्टी अशोक मंडल और बीडीओ बेनीपट्टी डॉ० रवि रंजन ने बताया कि बहुत जल्द सारी तकनीकी खामियों को दूर करते हुए पंचायत के सम्पूर्ण जगहों पर नलजल से लाभुकों को सुध्य पेयजल मुहैया करा दिया जाएगा, जिसके लिये प्रखण्ड प्रशासन निरन्तर प्रयासरत है। पंचायत में पदाधिकारीयों द्वारा निरीक्षण होने से चारों ओर अफरा-तफरी मची हुई थी।
वहीं, एसडीओ बेनीपट्टी अशोक मंडल सहित अन्य पदाधिकारीयों द्वारा पंचायत के सभी विकासात्मक योजनाओं की जाँच की गई।
इस दौरान गरीब-गुरबा लोगों के लिए जैसे नया सवेरा हो गया हो प्रतीत हो रहा था। हल्की-हल्की वर्षा होने के बावजूद भी फरियादियों की भीड़ लगातार आ रही थी। कई लोगों ने इस निरीक्षण शिविर से मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन होता देख अपनी खुशी का इजहार करते हुए बताया कि इस प्रकार से गरीबों की फरियाद सुनकर उसका तुरंत निदान किया जाता है, जिससे काफी खुशियों का एहसास हो रहा है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरीक्षण शिविर में कैम्प लगाकर लोगों को वेक्सीनेसन की सुविधा भी दी गई, जिसमें करीब 10 से अधिक लोगों ने कोरोना से बचाव हेतु टिका लगवाया। जिसमें बीसीएम सतेन्द्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की एक 6 सदस्यीय टीम ने भाग लिया, जिस शिविर के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य जाँच कर उचित दवा भी मुफ्त दिया गया।
इस दौरान प्रखण्ड स्तरीय सभी पदाधिकारी अपने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के स्थलीय जाँच में जुटे रहे।एसडीओ बेनीपट्टी द्वारा लोगों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गली नली, मनरेगा से निर्मित पक्की सड़क की भी जाँच त्योंथ पंचायत के वार्ड 1 और वार्ड 3 में किया गया, जहां सब सामान्य पाया गया। साथ ही वार्ड 6 स्थित अर्जुन साह के पीडीएस दुकान की जाँच हुई। इस दौरान लोगों से जब पूछा गया कि पीडीएस विक्रेता अनाज सही से देते हैं या नहीं, तो उपस्थित लोगों ने बताया कि हम सभी को अनाज पक्की तौल और सही मूल्य पर मिलता है और पीडीएस विक्रेता से कोई शिकायत नहीं है।
इस दौरान लोगों ने बताया कि हमें काफी खुशी है कि प्रशासन आप के द्वार कार्यक्रम में लोगों के फरियाद पर त्वरित कारवाई किया गया।
इस अवसर पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी बेनीपट्टी, अरविन्द कुमार, मनरेगा पीओ जितेन्द्र कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी सुदर्शन सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी वष्णुधरा प्रियदर्शनी, बीसीओ महेश कुमार गुप्ता, मुखिया झा जूली रानी, राजस्व कर्मचारी पूजा कुमारी, पैक्स अध्यक्ष विवेक राय, पंचायत सेवक आनंद मोहन चौधरी सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौजूद थे।
