मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड बिकास पदाधिकारी उमा भारती जयनगर प्रखंड क्षेत्र के शिलानाथ दुल्लीपट्टी पंचायत का किया निरीक्षण एवं आयोजित कैम्प का भी लिया जायजा। पंचायतों में चल रही योजनाओं का पदाधिकारियो की टीम के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया वही पंचायत के माध्यमिक उच्च विद्यालय दुल्लीपट्टी में कैंप लगाकर समस्याओं का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन। शिलानाथ दुल्लीपट्टी पंचायत में स्थानीय समस्याओं के निराकरण हेतु लगाए जाने वाले कैंप में प्रखंड बिकास पदाधिकारी ने निरीक्षण करने जयनगर प्रखंड क्षेत्र के शिलानाथ दुल्लीपट्टी पंचायत में पंहुचे। वहां उनके द्वारा न केवल कैंप की गतिविधियों की पड़ताल की गई बल्कि पंचायत में भ्रमण कर विभिन्न समस्याओं का जायजा भी लिया गया। उन्होंने पाया कि पंचायत के वार्ड संख्या 12 में व्यस्त सड़क पर गहरा जल जमाव है। उन्होंने तत्काल कार्यपालक अभियंता नेशनल हाईवे 527 बी दुल्लीपट्टी दुर्गा मंदिर के सामने जल जमाव से लोगों को निजात दिलाने के लिए अविलंब कदम उठाने के निर्देश दिए। शिविर में मौजूद दुल्लीपट्टी के किसान मनोज सिंह समेत स्थानीय लोगों ने प्रखंड बिकास पदाधिकारी उमा भारती को जानकारी दी कि उनके खेतों में सिंचाई के लिए नहर का पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है। यह जानकर प्रखंड बिकास पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, कमला नहर प्रमंडल, जयनगर को निर्देश दिया कि इस संबंध में जल कुंभी निकासी सहित सभी उपाय किए जाएं।
उन्होंने बुधवार को पंचायत स्तरीय कैंप में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि जन समस्याओं का पंचायत स्तर पर समाधान प्रस्तुत करने की जिला प्रशासन, मधुबनी की मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
इस कैम्प में प्रखंड बिकास पदाधिकारी जयनगर श्रीमती उमा भारती, अंचलाधिकारी सुधीर कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पूनम राजीव, दुल्लीपट्टी के मुखिया श्रीमती रूपम कुमारी, क्षेत्र संख्या-16 से अंजली कुमारी जिला परिषद, मनोज कुमार , समाजसेवी बीरेन्द्र यादव, हरिहर महरा, दुल्लीपट्टी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सरोज यादव, पंचायत समिति क्षेत्र संख्या-8 के सदस्य कमल देवी बिकाश झा, समेत जयनगर प्रखंड क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया।

