खुटौना,मधुबनी।
मधुबनी जिले के खुटौना पावर सब स्टेशन में एक सप्ताह तक बिजली गुल रहेगी।
बता दें कि ग्रीड की रखरखाव के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है, इसलिए दिन में 10बजे से लेकर 3बजे तक बिजली की सप्लाई रोक दी गई है।
उक्त आशय की जानकारी विद्युत कनीय अभियंता अभय कुमार ने दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रिड के जर्जर तार वह केवल सहित ट्रांसफार्मर की मरम्मती का काम जोरों पर है। काम करने को आए टेक्नीशियन तथा मजदूर रात दिन काम में लगे हुए हैं। दिन में बिजली नहीं रहने से लोग किसी तरह समय बिता रहे हैं, और 3 बजने का इंतजार कर रहे है।
