• मीडिया में चलाई गई खबर अनियमितता को देख बीईओ ने की घोर निंदा कार्रवाई की आश्वासन
बिस्फी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखण्ड क्षेत्र के नूरचक पंचायत के बसवरिया उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के कुव्यवस्था से छात्र-छात्राओ को झेलनी पड़ती है फजीहत। मानो की जैसे इस विद्यालय में सरकार कभी फंड दिया ही नही, ऐसे गन्दगी में बच्चे विद्यालय में आने को मजबूर बने हुए हैं।
बता दे कि इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक के द्वारा खानापूर्ति करने में कोई कसर नही छोरा जाता हैं। शिक्षकों को विद्यालय नही आने पर भी यहां हाजरी बन जाते हैं। प्रथम वर्ग से लेकर दसम वर्ग तक में केवल नौ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं हैं, जिनमे कई शिक्षक खनापूर्ति कर लापता रहते हैं। शौचालय, पेयजल का इस्थित काफी बद से बदतर देखी गई। बच्चो ने बताया कि प्रधानाध्यापक के द्वारा हम लोगो के साथ विधि-व्यवस्था काफी कटौती की जाती हैं। खाने को प्लेट भी घर से लाते हैं, एवं कई शिक्षक समय पर नही आते है। कभी लेट आते भी हैं, तो हाजरी बना कर फरार हो जाते हैं। वही नौंवी दशमी के छात्राओं ने भी प्रधानाध्यापक के खिलाफ जम कर शिकायत की हैं।
इस बाबत में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की गई हैं।
इस सम्बंध प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी बिमला कुमारी संज्ञान में लेते हुए बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की विद्यालय इस्तिथी की गम्भीरता से जांच की जाएगी, साथ ही जांचों उपरांत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
