बासोपट्टी, मधुबनी।
मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड के बिरपुर गांव स्थित ऐतिहासिक दिघिया पोखर भिंडा पर न्यू नयुवक मित्र मंडल पूजा समिति की ओर से 11वां साल हर्षोल्लास के साथ गणपति पूजा का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय पूजा व मेला को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पूजा को लेकर भव्य पंडाल व गणपति बप्पा समेत अन्य कई देवी देवताओं का आकर्षक प्रतिमा बनवाया गया है। इससे पहले वुधवार को 251 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जहां सभी कलश यात्रियों ने गांव की परिक्रमा कर पवित्र बछराजा नदी पहुंची। जहां गणपति बप्पा की नारे लगाते हुए कलश में पवित्र जल भरकर वापस पूजा स्थल पहुंची, जहां पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ सभी कलश को पूजा स्थल पर स्थापित करायी।
इधर कमिटी के अध्यक्ष बिकरु मंडल, सक्रिय कार्यकर्ता
रामदयाल पासवान, महेन्द्र राम, सोमन मंडल, अशोक मंडल, अनिल राम, रंजीत राय, संतोष झा, सुधीर झा, बीरेन्द्र सिंह, संजय राउत, अनिल झा, किशोरी मंडल समेत अन्य ने बताया कि यह पूजा में समिति के सभी सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष की जाती है। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा की पूजा से सारे विध्न बाधा दूर हो जाता है, घर में सुख समृद्धि आती है। गांव समाज में खुशहाली आती है।
इधर इसी प्रकार प्रखंड के विभिन्न जगहों पर गणपति बप्पा की पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।
