मधुबनी।
मधुबनी के समाजसेवी एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं में पवन कुमार राउत को मिले उत्कृष्ट कार्य सेवा सम्मान सामाजिक सेवा क्षेत्र 2022 सम्मान के लिए स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।
पटना के एक निजी होटल में राष्ट्रीय सम्मान समारोह-2022 का आयोजन किया गया था, जिसमें बिहार के पूर्व मंत्री जीवेश कुमार उद्घघाटनकर्ता के रुप में सम्मिलित हुए।
इस कार्यक्रम को बिहार में पहली बार बॉलीवुड के 3 ईडियट्स, रंग दे बसंती, गोलमाल जैसे सुपरहिट फिल्म के सुपरस्टार अभिनेता शर्मन जोशी मुख्य अतिथि थे।
पवन कुमार राउत को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के जिला अध्यक्ष के रूप में विगत कई वर्षों से जिस तरह से सामाजिक कार्यों को करते आए हैं। उसके लिए उन्हें उत्कृष्ट कार्य सेवा सम्मान सामाजिक सेवा क्षेत्र 2022 के रूप में सम्मानित किया गया। पूरे मिथिला से पवन कुमार राउत एकमात्र ऐसे समाजसेवी रहे, जिन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
इस मौके पर पवन कुमार राउत ने हर्ष जताते हुए कहा कि मेरे लिए गर्व का विषय है कि मैं वैसे संगठन में कार्य करता हूँ, जिसने मुझे एवं मेरे कार्यों को राष्ट्रीय फलक तक पहचान दी है। समाज सेवा करना सबसे खुशी का पल होता है। समाज के हर तबके के लोगों तक मैं अपनी सेवा को पहुंचा सकूं, इसकी कोशिश मैं लगातार करता रहूंगा। संस्था के अध्यक्ष मेरे कार्यों को मार्गदर्शन के साथ-साथ राष्ट्रीय मंचों पर सम्मान के लिए प्रोत्साहित किया है।
