जयनगर, मधुबनी।
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखण्ड के जयनगर प्रखंड अध्यक्ष के अध्यक्षता में एक बैठक की गई, जिसमे प्रमुख रूप से दो बिंदुओं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिले में महंगाई पर चौपाल कार्यक्रम एवं आगामी 4 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली पर गहन विचार विमर्श किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री साह ने कहा मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश के लोगों को कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, दिशाहीन जीएसटी कानून के कारण महंगाई आसमान छू रही है। लोगों को जीना मुहाल हो गया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर, आंटा, दूध, दवा, कपड़ा, दलहन एवं तेलहन एवं सब्जी का दाम दोगुना हो गया है। लोगों के थाली से मोदी सरकार खाने का बस्तुओं को छीन ली है। लोग हलकान है, देश मे नफरत के बीज बोये जा रहें है। वैसे परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी चुप नही रह सकती है, इसलिए पार्टी ने इन मुद्दों को लेकर 7 सितंबर से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आमजनों के हमदर्द राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से काश्मीर तक पैंतीस सौ किलोमीटर तक का इतिहासिक भारत जोड़ों पदयात्रा करने जा रहे हैं, जिसमे देश भर से चुने हुए हजारों लाखों पदयात्री पदयात्रा करेंगे।
वहीं, मीना देवी कुशवाहा ने कहा है कि जयनगर प्रखंड में पार्टी व्यस्तम हाट एवं बाजारों में महंगाई चौपाल लगाकर आमजनों को जागृत करेगी।
वहीं आईटी सेल के जिला महासचिव सुरेन्द्र महतो ने कहा कि महंगाई पर हल्ला बोल महारैली में जयनगर से अधिक-से-अधिक लोगों को भाग लेने का फैसला लिया गया है, जिसकी तैयारी जोरों पर की जा रही है।
इस कार्यक्रम में जयनगर प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र साह, मीना देवी कुशवाहा, मोहम्मद चांद, धनुष लाल महतो, मुकेश कुमार सिंह, रामविलास राम, मोहम्मद फिरोज, हृदय कुमार झा, अशोक गोहीबार, मोहम्मद किताब उद्दीन, शब्बीर अहमद, मुमताज, अजय झा, सुरेंद्र महतो आईटी सेल, मोहम्मद मुर्तुजा, अवधेश सिंह, मोहम्मद आरिफ, कपिल देव साह, सुरेश यादव एवं अन्य कई मौजूद थे।
