पूर्व सांसद आनन्द मोहन के खिलाफ भाजपा नेताओं के द्वारा आपतिजनक टिप्पणी और अभद्र भाषा प्रयोग किये जाने का वीर कुवंर सिंह विकास मंच ने किया विरोध
मधुबनी।
आज वीर कुवंर सिंह विकास मंच, मधुबनी के द्वारा पूर्व सांसद आनन्द मोहन के खिलाफ भाजपा नेताओं के द्वारा आपतिजनक टिप्पणी और अभद्र भाषा प्रयोग किये जाने के विरोध में मधुबनी के थाना मोड़ पर आनन्द मोहन के समर्थकों के द्वारा भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया गया। जिसका नेतृत्व पंचायत समिति सिंह सदस्य हेमन्त सिंह ने किया।
पुतला दहन करते हुए हेमन्त सिंह ने कहा कि हमारे नेता पर इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग हमारा समाज कभी बर्दास्त नहीं करेगा और आने वाले आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतान पड़ेगा।
वहीं वार्ड पार्षद मनीष सिंह ने भाजपा नेताओं को चेताते हुए कहा कि हमारे नेता के विरुद्ध किये गये अभद्र भाषा का प्रयोग न करे तथा दिये गये वक्तव के आलोक में आनन्द मोहन एवं हमारे समाज से माफी मांगे, वरना इसका चरणबद्ध तरीके से आंदोलन पूरे बिहार में किया जायेगा।
वहीं वीर कुवंर सिंह मंच के सन्नी सिंह ने कहा कि जिस नेता को भाजपा के शीर्ष नेता श्रद्धेय अटल वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, भैरव सिंह शेखावत ने अपना स्नेह और आर्शीवाद दिया करते थे, और अपने साथ बैठाते थे। उस नेता के खिलाफ आज-कल के छुटभैया नेता का ब्यान काफी दुर्भायपूर्ण है। ये वहीं आनन्द मोहन सिंह है, जो अटल जी के सरकार के लिए हनुमान बन कर सरकार को बचाने का कार्य किये थे। इस बात को भाजपा भुल चुकी है, जो शर्मनाक है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुमार रोबिन, अविनाश सिंह, सन्नी चौहान, आयुष सिंह, आनन्द सिंह, नवीन सिंह, सुमन सिंह, हर्ष सिंह, देवेन्द्र सिंह, अमन सिंह, सोनू यादव, गौरव सिंह, प्रेम सिंह, प्रत्युष सिंह, रिषभ सिंह और भी सैकड़ो वीर कुवर सिंह मंच के साथी थे।
