कलुआही,मधुबनी।
मधुबनी जिले के कलुआही चौक पर गुरुवार की रात्रि एक साथ दो सोना चांदी की दुकान में अज्ञात चोरों ने 4.6 लाख की आभूषण चोरी कर ली। घटना गुरुवार रात्रि की है। कलुआही चौक स्थित नारायण कंपलेक्स में ठाकुर ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर प्रवेश किया एवं उसमें से 30 ग्राम सोने का आभूषण जिसका कीमत 1.58 लाख चोरी कर लिया। सुबह में जब चाय दुकानदार जब दुकान खोलने आया, तो ज्वेलरी दुकान का शटर टूटा हुआ देखा। तब उसने दुकानदार नीरज ठाकुर को सूचना दिया। जब नीरज ठाकुर आया दुकान की तलाशी ली, तो देखा उसमें से 21 ग्राम स्वर्णाभूषण गायब था। दूसरी घटना कलुआही चौक से स्कूल चौक पर आने वाली सड़क में रिलायंस टावर के नीचे वर वधु ज्वेलर्स में चोर ने सेंधमारी कर 21 ग्राम स्वर्णाभूषण जिसकी कीमत एक लाख रु एवं 5 किलो चांदी का आभूषण जिसकी कीमत ढाई लाख और गल्ला से दो हजार नगद चोरी कर लिया। दुकान के मालिक शंभू कुमार ने बताया की गुरुवार की रात्रि 8बजे दुकान बंद करके घर चला गया। शुक्रवार को जब आया दुकान खोलकर जब अंदर गया तो पीछे से दीवाल टूटा हुआ देखा, इसके बाद जब दुकान चेक किया तो उक्त सभी आभूषण गायब था। इसके बाद कलुआही थाना को सूचना दिया। सूचना के बाद कलुआही थाना के थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार एवं पुअनि राहुल कुमार में घटनास्थल का मुआयना किया एवं अपराधी की वारदात सीसी कैमरा में कैद हो गया। पुलिस सीसी कैमरा में कैद अपराधी की शिनाख्त में लगी हुई है। इस संबंध में दुकानदार नीरज ठाकुर एवं शंभू कुमार के बयान पर कलुआही थाना में कांड दर्ज की गई है। आश्चर्यजनक बात यह है कि बीच चौक पर दो दो दुकान में चोरी हो गई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। कलुआही थाना पर उपस्थित पुलिस निरीक्षक राजकिशोर शर्मा ने बताया की अपराधी की पहचान की जा रही है, अपराधी शीघ्र पकड़े जाएंगे।
