कलुआही,मधुबनी।
मधुबनी जिले में कलुआही से बासोपट्टी जाने वाली मुख्य सरक में मोहम्मद पुर के निकट पुला के पास एक बोलेरो उलट गई। घटना गुरुवार की रात्रि की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की देर रात बासोपट्टी की ओर से तेज रफ्तार से एक बोलेरो आ रही थी, जो मोहम्मद पुर पुल के पास उलट गई। लोगों ने जब वहां दौरा तो देखा, चालक नशे में धूत था जो बेहोश था। लोगों ने इसकी सूचना कलुआही थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बोलेरो चालक को मेडिकल के लिए पीएचसी कलुआही लाया, जहां पर चालक की शराब पीने की पुष्टि हुई। चालक की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के भलनी निवासी मिथिलेश भंडारी के रूप में हुई। पुलिस ने चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
