बेनीपट्टी,मधुबनी।
शुक्रवार को जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के उच्चैठ दुर्गा स्थान में डिजिटल ऑनलाईन सेवा सह स्टूडेंट सर्विस प्वाइंट का विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर केंद्र संचालक मन्नी भगत ने बताया की इस सेंटर के माध्यम से ऑनलाईन एडमिशन, किसान पंजीयन, छात्रवृत्ति, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, प्रधान मंत्री निधि योजना, वोटर आईडी कार्ड अप्लाई, बैंकिंग सेवा सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाईजी एजुकेशन प्वाइंट के डायरेक्टर दीपक यादव, कृषि समन्वयक राजू कुमार और केवीएससी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने शिरकत किया।
अतिथियों ने संचालक के इस प्रयास को देश को डिजिटल क्रांति की ओर ले जाने की बात कही।
वहीं, वक्ताओं ने कहा छात्रों और आमजनों को कम दरों में सभी ऑनलाईन सुविधाएं मिलेगी, और जो शुल्क देने में असमर्थ है उसे निःशुल्क सेवा दिया जाएगा। इस मौके पर सचिव अभिषेक चौरसिया, छात्र संघर्ष समिति के केवीएससी महाविद्यालय अध्यक्ष दीपक यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, मिथिला मेडिकल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन नीतीश कुमार, छात्र नेता सूरज पासवान, हीरा शर्मा, हीरा राम, शिक्षक धीरज यादव, पंकज कुमार, रुद्रा सर्विसेज के फाउंडर प्रहलाद कुमार राय, रौशन कुमार, अविनाश साह, मोहम्मद नौशाद, चंदा कुमारी, पिंटू कुमार यादव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं व ग्रामीण मौजूद थे।
