बेनीपट्टी, मधुबनी।
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड में कालिदास विद्यापति साइंस महाविद्यालय उच्चैठ में दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय व्याख्यान माला सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जेएमडीएल महिला कॉलेज डॉ. ब्रजकिशोर भंडारी सहित कई शिक्षण गण शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शुभ कुमार साहू और मंच संचालन डॉ. वरुण चौबे ने किया।
वही मौके पर छात्र संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने आगामी शिक्षक दिवस पर शिक्षकों बधाई के साथ शैक्षणिक क्षेत्र में शिक्षक का योगदान बताते हुए कहा जैसा कि हम सभी जानते हैं। एक पक्की नींव पर ही एक सुदृढ़ भवन खड़ा किया जा सकता है, ठीक उसी प्रकार से शिक्षा ही वो रूपी हैं, जो विद्यार्थी रूपी नीव को सुदृढ़ करके उस पर भविष्य रुपी सफलता सुदृढ़ भवन खड़ा किया जा सकता है।
उसे एक सफलता इंसान बनाते हैं, अतः प्रत्येक विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षक एक महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं इसके लिए उनका समान हमें करना चाहिए।
देश में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है इस दिन डॉ. सरपल्ली राधाकृष्णन जन्मदिन हुआ था। डॉ. राधाकृष्णन का शिक्षा के प्रति विशेष रुझान था उनका मानना है कि बिना शिक्षक के मंजिल तक नहीं पहुंचा जा सकता है।
बहुत महत्व है एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों को उसे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।
ना तारीफ के शब्दों से है उनको चाहत ना महंगे उपहारों से होती उनकी इबादत उसे मिलती है तभी आत्मीय शांति जब फैलती है विश्व में शिष्य की क्रांति।
इस मौके पर अंकित कुमार पासवान, आयुष कुमार झा, रमेश कुमार गिरि, अंकित कुमार झा, सोनी कुमारी, आरती कुमारी, जूही प्रवीन, कृष्ण कुमार, रागनी कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रीति कुमारी, छोटी कुमारी, राखी कुमारी, उज्जल कुमार मिश्रा, हीरा पासवान, अभिषेक कुमार, चांदनी कुमारी, निशा कुमारी, राम बाबू साह, मनीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।
