खुटौना,मधुबनी।
मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के स्थानीय बाजार स्थित राम जानकी विवाह भवन में भाजपा की झंझारपुर जिला सांगठनिक बैठक हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी तथा जिला महामंत्री समेत अन्य प्रकोष्ठों की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषिकेश राघव ने किया तथा मंच संचालन पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवछ भिंडवार ने किया।
इस बैठक में खास तौर पर उपस्थित भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने विभिन्न प्रकोष्ठ के सदस्यों की अलग-अलग बैठक कर 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी की चर्चा की।
वहीं, पूर्व मंत्री श्री हुसैन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव के मूड में है, और हम अभी से ही सांगठनिक सदस्यों से बात कर अभी से तैयारी में जुट जाने को लेकर आए हैं। प्रदेश की राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की बिहार की जनता भाजपा और जदयू को राजद के खिलाफ मैंडेट दिया था, जिसे नीतीश कुमार ने जनता को धोखा दिया ही और उन्हें भी धोखा दे डाला। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार राजद से ऊब चुकी है और इनके चंगुल से निकलने को छटपटा रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस बैठक में विजय शंकर प्रसाद, रामनारायण साह, बैधनाथ सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, राजू झा, मोहम्मद सनाउल्लाह, चंद्रकांत सिंह, चंद्रवीर कामत, ललन कुमार मंडल, रामसुंदर यादव, सियाराम साह, हरेंद्र कुमार, सत्यनारायण अग्रवाल, जूही झा, अनिता यादव, राकेश मिश्रा, महेंद्र यादव तथा संदीप दास समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
