बेनीपट्टी,मधुबनी
मधुबनी जिले के प्रखण्ड क्षेत्र के किसान आज यूरिया खाद लेने के लिये घण्टों कतारबद्ध होकर अपनी बारी आने का इन्तेजार करते दिखाई दिए। बेनीपट्टी के सभी उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों पर किसान खड़े नजर आये, जहाँ किसानों से बातचीत में यह पता चला कि बेनीपट्टी के सभी उर्वरक विक्रेता किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक मुहैया करा रहे हैं, जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी। किसानों ने बताया कि बीच मे कई दिन परेशानी जरूर हुई थी, लेकिन अब प्रखण्ड क्षेत्र के किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक विक्रेताओं द्वारा यूरिया मुहैया कराया जा रहा है ल, जिसके लिये सभी उर्वरक विक्रेता किसानों का पुरा सहयोग करते नजर आये। खाद के लिए अफरा-तफरी नहीं हो, जिसके लिये खाद लेने आये किसानों को कतारबद्ध होकर बारी-बारी से पॉश मशीन के द्वारा आधार कार्ड पर आवंटन के हिसाब से उर्वरक दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सम्पुर्ण बेनीपट्टी प्रखण्ड क्षेत्र में वर्षा होने के कारण सभी किसानों के पर खुल गये हैं और किसान खुशियों से अपने-अपने खेतों में नई आश के साथ यूरिया खाद का छिड़काव करने के लिये काफी उत्साह में दिखाई दिये। चूंकि इस बार फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी की नई आश वर्षा होने से जाग गई है। दुकान पर उर्वरक लेने के इन्तेजार में खरे किसानो ने बताया कि यूरिया की उपलब्धता प्रखण्ड के तमाम किसानों के लिये एक बेहतर संकेत है, जिससे अन्य दाता अपने फसलों की उपज बढ़ाकर अपने साथ साथ बेहतर उपज पाकर प्रखण्ड का भी मान बढ़ाएंगे। बेनीपट्टी काली मंदिर के नजदीक न्यू उन्नत कृषि केन्द्र पर किसानों की काफी लम्बी कतार देखने को मिली। किसानों से जब हमारे संवाददाता ने बातचीत की, तो मालूम हुआ कि यहाँ वास्तविक मूल्य पर खाद किसानों को मिल रही है। जिस कारण सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी आने का इंतेजार कर रहे। किसानों ने उर्वरक विक्रेता न्यू उन्नत कृषि केन्द्र बेहटा बेनीपट्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि खाद के किल्लत की खबर हर जगहों से आता देख स्तब्ध था, लेकिन बेनीपट्टी में वास्तविक मूल्य पर खाद बिना किसी कवायद के दिया जा रहा है, जिसकी काफी खुशी है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए न्यू उन्नत कृषि केन्द्र बेहटा, बेनीपट्टी के उर्वरक विक्रेता ने बताया कि यूरिया अभी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जितना हो सकेगा सम्पूर्ण बेनीपट्टी क्षेत्र के किसानों के लिये यूरिया की उपलब्धता हेतु हर संभव प्रयास करते रहेंगे, ताकि अन्य दाताओं को यूरिया की किल्लत नहीं हो सके। हमारा यह प्रयास क्षेत्र के किसानों के लिए निरन्तर जारी रहेगा।
