खुटौना,मधुबनी।
मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ घर में बंद कर लगातार चार दिनों तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गांव के रंजीत सदाय ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने घर में ही लगातार चार दिनों तक दुष्कर्म किया।
बता दें कि लड़की द्वारा कुछ लड़के पर शादी करने का दबाव बनाने पर लड़का ने लड़की को अपने घर से निकाल दिया तत्पश्चात पीड़िता खुद थाना पहुंचकर आवेदन दिया और रंजीत सदाय को नामजद करते हुए बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
इधर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा पीड़िता को मेडिकल जांच और दफा 164 के बयान हेतु मधुबनी भेजा गया है।
