बासोपट्टी,मधुबनी।
रविवार को जिले के बासोपट्टी प्रखंड के विराटपुर पासवान टोल में राधाष्टमी पूजनोत्सव को लेकर राधाष्टमी पूजा समिति द्वारा 151 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा में भाग लिया, जिसमे मनमोहन बछराजा नदी से पवित्र जल भरकर पूजा स्थल पर स्थापित किया गया।
वही पूजा समिति ने बताया की करीब 25 वर्षो से आस्था और हर्षोल्लास के साथ हर साल राधाष्टमी पूजनोत्सव मनाया जाता है, जहां कई गांवों के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यह कार्यक्रम चार दिवसीय होगा, जिसमे सांस्कृतिक प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन में मूर्ति दाता विजय यादव, दिनेश पासवान पूजाकर्ता संजीव पासवान, मुखिया प्रतिनिधि बबलू साह, वार्ड पंच मोलिंद्र पासवान, जयनाथ बाबा, पुजारी बाबा बद्री पासवान, शिक्षक अनिल पासवान, विजय यादव, रंजन, अजीत, फिरोज, अरविंद और चंदन कुमार सहित सभी ग्रामवासी शामिल है।
