कलुआही,मधुबनी।
मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के वीएस एम उच्च विद्यालय नरार में शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह बेनीपट्टी विधानसभा के विधायक विनोद नारायण झा ने नवनिर्मित मॉडल वर्ग संचालन भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद स्कूल के नवनिर्मित मोडल भवन में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में छात्र एवं अभिभावकगण भाग लिया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा एवं स्थानीय मुखिया जितेंद्र सिंह को पाग एवं दोपट्टा से सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक बिनोद नारायण झा ने कहा की मॉडल वर्ग संचालन से छात्र छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी, इससे उच्च शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नियमित वर्ग आने का प्रेरित किया वहां उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय जन सरोकार से संबंधित हमारे पूर्वजों ने आशा के आशा विश्वास के साथ स्कूलों का नींव रखा। आजकल समाज सरकारी स्कूलों के प्रति उदासीन हो गए हैं, और अपने छात्र छात्राओं को स्कूल के बाजार कोचिंग संस्थानों पढ़ाने की प्राथमिकता देते हैं, जो अनुचित है। स्कूलों में योग्य शिक्षक हैं और स्कूल जैसा शिक्षा कोचिंग या अन्य निजी संस्थानों में नहीं मिल सकता है, इसके लिए अभिभावक छात्र छात्राओं स्कूल आने के लिए प्रेरित करें।
वहीं, मंच संचालन पूर्व सरपंच अमरेन्द्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अमरेंद्र सिंह रामकुमार सिंह, शीला देवी, संतोष भगत, मुखिया जितेन्द्र सिंह, रामचंद्र सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
