बिस्फी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर जफरा के परिसर में राजद कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक मे संगठन की मजबूती को लेकर संघठत्मक चुनाव कराया गया।
इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व मुखिया रुदल यादव एवं सहायक पर्यवेक्षक उमेश राम की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जय-जय राम यादव को चौथी बार प्रखंड का अध्यक्ष चुना गया। वही इस मौके पर राज्य सभा सांसद डॉ० फैयाज अहमद ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को पाग, दोपट्टा एवं माला से सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामना दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में संगठन मजबूत होगा और भारी संख्या में राजद की सदस्यता बनाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस मौके प्रखण्ड प्रमुख रीता देवी, पूर्व प्रमुख शीला देवी, पूर्व मुखिया टेक नाथ यादव, मनोज यादव, मो० अब्दुल हई, समाजसेवी मदन यादव, सूरज यादव, मो० अकरम, मो० असलम, मो० नसीम, राम प्रमोद यादव, बिजय यादव, अऱूण यादव, भोला यादव, बिनोद यादव, मो कामिल, मो० पम्मू सहित भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
