बिहार में जंगलराज पार्ट-3 हुआ शुरू :- सैयद शाहनवाज हुसैन।
मधुबनी।
मधुबनी नगर के एक निजी होटल के सभागार में आज बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रिय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मधुबनी में अपने दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास कार्यक्रम के दौरान में प्रेस वार्ता किया।
भारतीय जनता पार्टी, मधुबनी जिला अध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता तथा मधुबनी के सांसद डॉ० अशोक कुमार यादव के मार्गदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बिहार उद्योग मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रिय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम मधुबनी के एक निजी होटल वाटिका के सभागार में किया गया। जिसमें बेनीपट्टी विधायक पूर्व मंत्री विनोद झा, राजनगर विधायक पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान, खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद,
बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर, बिहार विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, प्रदेश मंत्री सजल झा, मृत्युंजय झा, जिला प्रभारी अशोक सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भू एवं अन्य कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
गरिमा उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया
संगठानमक बैठक किया गया।
मौके पर उपस्थिति में जिला पदाधिकारी जिला मंच मोर्चा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी के साथ संगठनात्मक बैठक ली गई।
इसके उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बिहार सरकार पर हमलावर होते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि “मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा पर कभी भी महागठबंधन में शामिल नहीं होऊंगा”। परंतु नीतीश कुमार के कथनी और करनी में काफी अंतर है। जिन लोगों ने नीतीश कुमार का अपमान किया, आज वह उनकी गोद में जाकर बैठ गए हैं।
नए सरकार के कार्यकाल के बारे में उन्होंने बताया की स्वास्थ्य व्यवस्था एक महीना में चरमरा गए हैं, पूरे सूबे में अभी जंगल राज पार्ट-3 चल रहा है।
नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने के
नाम पर पर चुटकी लेते हुए उन्होंने बताया कि पहले अपने दम पर मुख्यमंत्री बन जाए और फिर प्रधानमंत्री का सपना वो देखें।
लोकसभा चुनाव के लिए
पूछे जाने पर श्री हुसैन ने बताया कि हम इस बार राजीव गांधी को जो सहानुभूति पर सीट मिला था, उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे
और बिहार में चालीस के चालीस संसदीय सीट जीतेंगे। विपक्षी खाता तक नहीं खोल पाएंगे।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामदेव महतो, पूर्व सांसद वीरेंदर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, जिला महामंत्री संजीव बादल, ज्योति मंडल, उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, संजय पांडे, किरण झा, सुनील मिश्रा, मंत्री संजय महतो, प्रमोद सिंह, राधा देवी, विष्णु राउत, मनोज मुन्ना, राहुल राज, आनंद पूर्वे, सूरज गुप्ता, अश्विनी नायक, राजीव झा, रणधीर खन्ना, मो० कलीमुद्दीन के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
