बेनीपट्टी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत केशूली गाँव में नवविवाहित की बेरहमी से हत्या कर दिये जाने की खबर प्रकाश में आया है। मृतका के पिता बेहटा निवासी विनोद पासवान ने बेनीपट्टी थाना को इस सम्बंध में आवेदन देते हुए दोषियों पर कठोर कानूनी करवाई किये जाने की मांग की है। श्री पासवान ने अपने आवेदन में यह उल्लेख किया है कि करीब साल भर पूर्व ही मैं अपनी पुत्री पार्वती की शादी हिंदु रीति-रिवाज के अनुसार बड़े ही अरमान से केसुली निवासी चंदन पासवान के साथ किया था। उस समय जितना हमारे से हो सका, हमने उपहारस्वरूप अपने दामाद को दिया। कुछ दिन सब सामान्य रहा, उसके पश्चात हमारी बेटी पार्वती बराबर हमे उचित माध्यम से अपने साथ सास, ससुर, ननद व पति द्वारा दहेज़ के लिए प्रताड़ित किये जाने की जानकारी देते रही। इस बात को लेकर सामाजिक स्तर से भी बैठक की गई, जिसमें यह निर्णय हुआ कि अब किसी तरह की बात नहीं होगी। मृतिका के पिता ने बताया कि बावजूद इस सब के हमारी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और षडयंत्र के तेहत विष्णुदेव पासवान(ससुर) ममता देवी(सास), चंदन पासवान (पति)व रूबी देवी (ननद) ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।इस सम्बंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष बेनीपट्टी सीताराम प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के फौरन बाद थाना पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। उक्त अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई भी शुरू कर दिया गया है, जिसमें एक अभियुक्त विष्णुदेव पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, अन्य शेष आरोपियों को पकड़ने के लिये प्रसाशन धर पकड़ में जुटी हुई है।
