खुटौना, मधुबनी।
मधुबनी जिले के खुटौना पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह घटना थाना क्षेत्र के सिकटियाही गांव की बताई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के चाचा और भतीजा ने किसी बात को लेकर तनातनी हुई और रामप्रवेश ठाकुर ने अपने चाचा जगदीश ठाकुर पर देसी कट्टा तान दी। लिहाजा जगदीश ठाकुर ने रामप्रवेश ठाकुर के विरुद्ध स्थानीय थाना में देसी कट्टा से जान से मारने की धमकी की बात कहते हुए आवेदन दिया। आवेदन पाते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने मामला दर्ज कर आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान देसी कट्टा के साथ आरोपी रामप्रवेश ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
